ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई। करीब पांच साल बाद अदालत ने मामले में फैसला सुनाया है। शासकीय अधिवक्ता आलोक पुंडीर ने बताया कि 29 जून 2021 को कुमाराड़ा में मलिक ब्रदर्स ईंट-भट्ठे के कार्यालय में अजय मलिक अपने मुंशी और कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान विपिन और उसके साथ अभिषेक कार्यालय में पहुंचे और अजय मलिक पर गोलियां चला दी थी। अभियोजन के अनुसार, विपिन ने दो गोलियां और अभिषेक ने एक गोली चलाई थी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए थे। जांच आगे बढ़ने पर नाथीराम, अंकुश, अजीत, तीर्थपाल, सन्नी, निंदरपाल और पिंटू के नाम भी हत्या की साजिश में सामने आएथे।मामले में अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पेश मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 18 गवाहों को पेश किया गया। इनमें वादी डॉ. प्रवीण सालार, प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस अधिकारियों के अलावा चिकित्सकीय एवं फोरेंसिक साक्ष्य भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि विपिन और अभिषेक को हत्या की साजिश से जुड़े आरोप में आजीवन कारावास और 15-15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। विपिन और अभिषेक को आर्म्स एक्ट के मामले में भी दोषी ठहराया गया। वहीं, नाथीराम, सन्नी, अजीत और अंकुश को भी साजिश से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराकर अलग-अलग सजा दी गई। जबकि निंदरपाल, पिंटू और तीर्थपाल को संबंधित आरोपों में दोषमुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 5 साल बाद फैसला Brick-kiln owner Ajay Malik murder case court news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Roorkee News Verdict after 5 years Verdict delivered after 5 years in brick-kiln owner Ajay Malik murder case; two main convicts sentenced to life imprisonment. Uttarakhand News ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट न्यूज रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More