दिल्ली एनसीआर में मंगलवार की शाम झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान आया तेजी से नीचे  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

दिल्ली। यहां एनसीआर  में मंगलवार की शाम झमाझम बारिश से मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान तेजी से नीचे आया है। हालांकि बारिश की वजह से कई जगह लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग ट्रैफिक जाम से जूझते नजर आए।

 

 

बताते चलें कि इस बार दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रो में अप्रैल महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। सुबह के समय तो कुछ मौसम ठीक रहता है, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में भयानक धूप निकल आती है, जो लोगों के लिए पेरशानी का सबब बनती है। जिसके चलते ही दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। मंगलवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो साल के इस समय के मुताबिक सामान्य तापमान था। सुबह के समय दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत दर्ज किया गया था। फिलहाल मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जो लोगों को राहत प्रदान करेगी। मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने और शाम होते-होते तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया था। साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर जारी रह सकता है। 25 अप्रैल को दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news pleasant due to heavy rain in Delhi NCR the temperature came down rapidly The weather became pleasant due to heavy rain in Delhi NCR on Tuesday evening Weather news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More