गैर ब्यक्ति से लिपटी थी पत्नी, पति ने पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की ही पिटाई

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां टीपी नगर क्षेत्र में जब पति ने अपनी पत्नी को गैर युवक के साथ देखा तो हंगामा खड़ा हो गया। पति कुछ बोलता उससे पहले पत्नी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद पति पुलिस की शरण में पहुंचा। जहा उसने तहरीर देकर न्याय की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू का दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी के साथ रहता है । उसकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका है। पीड़ित पति पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि विगत 18 मार्च को जब वह घर पहुंचा तो घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी थी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसके साथ एक युवक था । जब पति ने युवक की घर में मौजूदगी की वजह पूछी तो पत्नी नाराज हो गई और दोनों मिलकर उस पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया। लेकिन पीड़ित के साथ गए युवक ने बीच – बचाव कर उसे बचा लिया। इसके बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जब घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसके होश उड़ गए। कैमरा देखने पर पता चला कि जब युवक आता जाता था तो उस समय सीसीटीवी बंद कर दिए जाते थे। पति का आरोप है कि पिछले साल 4 अक्टूबर को पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। उपचार के बाद दोनों में समझौता भी हो गया। इसके बाद पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि पत्नी न सिर्फ उसे झूठे केस में फंसा सकती है। बल्कि दोनों मिलकर उसकी हत्या कर सकते है। पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the wife beat up the husband along with her lover The wife was hugging a stranger Uttrakhand news when the husband caught her

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More