हमलावर गुलदार को दराती से वार कर भगाया महिला ने, घायल महिला अस्पताल में भर्ती   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का सामना किया और एक के बाद एक दरांती से गुलदार पर कई वार किए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक में दीपा देवी गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थीं। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने घबराने की बजाय जोर से चिल्लाते हुए गुलदार पर दरांती से वार किया। दीपा देवी ने बताया कि गुलदार के अचानक हमले से वह घबराई नहीं और हाथ में दरांती होने से गुलदार पर कई वार किए और शोर मचाने लगी। इससे गुलदार घबरा गया। तभी महिला की चीख सुन आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से महिला के पैर में घाव हो गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news the injured woman admitted to the hospital The woman chased away the attacker by attacking him with a sickle Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More