पति व बेटी को छाेड़कर प्रेमी संग गईं महिला घर की रही न घाट की, 10 लाख के जेवरात व नगदी लेकर फुर्र हुआ प्रेमी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। प्यार के चक्कर में अपने पति व सात साल की बेटी को छाेड़कर ठेली लगाने वाले युवक के संग गईं महिला घर की रही न घाट की। प्रेमी युवक उसके 10 लाख के जेवर अपनी पत्नी संग लेकर हुआ फरार। 

महिला ने बताया कि जब वह घर छोड़कर प्रेमी पास पहुंची तो अपने साथ 10 लाख रुपए के जेवरात और ₹200000 नगदी भी साथ ले गई। कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा लेकिन जिसके बाद प्रेमी उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि रामपुर रोड टीपी नगर में क्षेत्र में उसका ससुराल है उसकी सात साल की बेटी व पूरा परिवार है। दो साल पहले क्षेत्र में रहने वाले शादीशुदा युवक ने उससे बातचीत शुरू की जहां धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक ने उसे बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। प्रेमी ने उसे पति व परिवार को छोड़कर अपने पास आने को कहा। जिसकी बात में आकर वह पति और बेटी को छोड़कर युवक के पास चली गई। जाते समय अपने संग दो लाख नगद व 10 लाख के जेवर लेकर गई। 12 फरवरी को उसनें (प्रेमी) मारपीट कर उसके जेवर व रुपये छीन लिए और अपनी पहली पत्नी के साथ है यहां से फरार हो गया है। अब कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After leaving her husband and daughter Haldwani news Leaving her husband and daughter neither at home nor at the ghat the lover ran away the lover ran away with jewelery and cash worth Rs 10 lakh the woman went with her lover uttarakhand news with jewelery and cash worth Rs 10 lakh

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More