स्पा में कार्यरत महिला ने सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

उप निरीक्षक थाना हल्द्वानी विजय मेहता से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती भी हो गई।अब वह शादी करने से मना कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके अलावा उसने पीड़िता को धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news the police registered a case and started the investigation The woman working in the spa accused the manager of the center of raping her on the pretext of marriage Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More