छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने महिला को किया घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है , छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने महिला को जहां गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक हल्दूचौड़ में सड़क पर जा रही विधवा महिला से छेड़छाड करने में असफल व्यक्ति ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा किया। तथा उसका मोबाइल व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी निवासी नीतू पांडे पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद्र पांडे द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार की प्रात लगभग 6:15 बजे घर से दूध की बाल्टी लेकर वह दूधिये को दूध देने सड़क की ओर जा रही थी तभी उसके पीछे से आए पड़ोस में रहने वाले मनोज सिंह साही ने अचानक महिला को पीछे से पकड़ लिया। और उससे छेड़खानी करने लगा, महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने डंडे से महिला पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे उक्त महिला का दाहिना हाथ टूट गया। दूसरे हाथ में भी कई टांके आए हैं। तथा सिर में 19 टांके आए हैं। तहरीर में कहा गया है कि महिला को उक्त व्यक्ति मरा समझकर छोड़ कर चला गया। तथा जाते हुए उसका मोबाइल फोन और सोने के आभूषण भी लूट ले गया है। महिला को पड़ोस के लोग बमुश्किल उठाकर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद देर शाम पीड़िता स्थानीय कोतवाली पहुंची और घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

उक्त मामले में लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता से पुलिस ने बातचीत की है उसकी लिखित तहरीर भी प्राप्त हो गई है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More