हरिद्वार। युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर युवक के साथ दोस्ती की फिर उसे गाजियाबाद बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक से मोटी रकम मांगी। मानसिक तनाव के कारण युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवती समेत दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर पुत्र की युवती के साथ दोस्ती हो गई। दोनों में दोस्ती होने पर वह गाजियाबाद में मिले थे। आरोप है कि गाजियाबाद पहुंचने पर युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर पुत्र का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुत्र ने लाखों रुपये युवती को दिए लेकिन युवती ने पांच लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। इसके कारण पुत्र मानसिक तनाव में रहने लगा था। 28 अप्रैल की शाम को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मृतक के पिता ने आरोपी युवती और उसके एक साथी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]