युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो वायरल कर परिजन व पुलिस के सिपाही को ठहराया आत्महत्या का दोषी, पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

विकासनगर। शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली और आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में युवक ने परिजनों व पुलिस के एक सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। युवक ने वीडियो में बताया वह मजबूरी में आत्महत्या कर रहा है।

अजीत पुत्र सोहन लाल निवासी गुडरिच थाना विकासनगर अपने घर से सब्जी लेने के बहाने विकासनगर बाजार आया था। जिसके बाद उसने शक्ति नहर किनारे सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि घरवालें और थाना विकासनगर में तैनात एक सिपाही उसे प्रताड़ित कर रहा है। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

आत्महत्या की सूचना पर विकासनगर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और शक्तिनहर में सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद ढकरानी पावर हाऊस के इंटेक से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने एक प्रार्थना पत्र देकर अपने ससुराल पक्ष सोहन, लीला देवी, आकाश, सेवा राम, सुलोचना, रघुवीर व अन्य के द्वारा पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही विकासनगर में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन देहरादून अटैच करते हुए युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news police started investigation suicide news The young man made the video viral before committing suicide and held his family and police constable guilty of suicide Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More