युवक गया था डैम में मछली पकड़ने लेकिन पकड़ ले गया मगरमच्छ, अब तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। फूलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित बेगुल डाम में मछली मारने गए युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया। युवक के साथ गए किशोर ने घटना की जानकारी देर शाम को परिजनों को दी तो हंगामा हो गया। घटना की सूचना पर रात्रि में मत्स्य विभाग के अधिकारी और पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की जिसके बाद टीम ने युवक की तलाश के लिए मोटर बोट भी मंगाई लेकिन अंधेरा और बारिश होने के कारण युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। युवक पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सुखरंजन नई बस्ती शहदौरा का रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

बरा चौकी इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया की कल देर रात्रि में सूचना मिली थी जिसके बाद ग्रामीणों और मत्स्य विभाग के साथ मिल कर युवक की तलाश की थी लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण तलाश नहीं किया जा सका। एक बार फिर टीम आज डैम में अभियान चला कर युवक की तलाश में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: now the search continues The young man went fishing in the dam but caught the crocodile US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More