डाकघर मे हर आयु व हर आय वाले के लिय लाभदायक योजनाये है- रूबीना सैफी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। स्थानीय डाकघर मे डाक कम्युनीटी डेवलमेंट प्रोग्राम मे ग्राहको को डाक घर मे चल रही जनपयोगी योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये अधिकारियो के द्वारा ग्राहको से डाकघर की योजनाओ का लाभ उठाये जाने के लिये प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रोग्राम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की सभासद व जिला योजना नैनीताल की सदस्या रूबीना सैफी ने अपने सम्बोधन डाकघर के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ को अन्य बेकिंग क्षेत्रो की अपेक्षा काफी लाभदायक व विश्वनीय बताते हुये हर वर्ग व हर आय वाले व्यक्ति के लिये लाभदायक बताते इन सुविधाओ व योजनाओ का लाभ उठाये जाने की बात कही। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

कार्यक्रम में उप डाकपाल रामनगर गुलजार हुसैन ने बताया कि डाकघर मे पॉच साल तक बच्चो के आधार कार्ड बनाये जाने व उनमे संधोधन किये जाने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो के विभिन्न वर्गो व हर तबके के लोगो के लिये एक से एक लाभकारी योजनाये चल रही है तथा वर्तमान मे बालिकाओ के लिये सुकन्या योजना एकमात्र ऐसी योजना है जिसमे सर्वाधिक 8.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक नैनीताल दीपक गैरोला ने बताया कि पूरे देश के किसी भी डाकघर से एटीएम नही होने की स्थिति मे केवल आधार कार्ड से ही दस हजार रूपये निकाले जाने की सुविधा शहरी व ग्रामीणो क्षेत्रो के काफी लाभकारी साबित हो रही है। इसके अलावा पेशंनभोगी ग्राहको के लिये चलायी जा रही योजना का बड़ी संख्या मे पेशंनभोगी लाभ उठा रहे है। गोष्ठी मे कमल सनवाल ने डाक विभाग मे चल रही विभिन्न लघु बचत योजनाओ, बैकिंग व बीमा आदि के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी ग्राहको को दी। डाक चौपाल मे पीएम किसान सम्मान निधि के खाते खोले गये व ग्राहको को वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गयी तथा इस अवसर पर लगे आधार कार्ड संसोधन कैम्प का बड़ी संख्या मे लोगो ने लाभ उठाया। डाक चौपाल में उदयपुरी बंदोबस्ती की ग्राम प्रधान प्रभा देवी, डॉ. जफर सैफी, रामनगर डाकघर निरीक्षक हेमंत यादव, उप डाकपाल गुलज़ार हुसैन, दीपक गैरोला, कमल सनवाल, डाकघरकर्मी प्रशांत गुप्ता, पीताम्बर पाठक, मनोज कुमार, जितेंद्र यादव, गुलशन महाराज, पोस्टमैन आदर्श कुमार, गुरुचरण सिंह, कुलवीर, सुषमा डोभाल, प्रीति रावत, लक्ष्मण सिंह, जीवन खुल्वे सहित बड़ी संख्या में ग्राहक आदि मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news There are beneficial schemes in the post office for people of every age and every income - Rubina Saifi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More