इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक एवं स्थानीय विधायक में हुई तकरार, क्रॉस रिपोर्ट हुई दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

द्वाराहाट। विधायक मदन सिंह बिष्ट एवं कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के के एस मेर के बीच शनिवार रात हुई बातचीत का ऑडियो व रात 10 बजे विधायक के निदेशक के घर पहुंचने के बाद हुए हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

रविवार को दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। रात में हुए हंगामे के बाद निदेशक ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रात्रि में नारायण रावत के फोन से विधायक ने आपत्तिजनक और गाली-गलौज की भाषा शैली में बातचीत की। उसके बाद मेरे फोन नहीं उठाने पर  विधायक घर में ही धमक गए। इस दौरान नारायण रावत ने मेरी आवास का दरवाजा जोर से पीटते हुए माफी मांगने के लिए दबाव बनाया। जिससे घर में पत्नी व बच्चे भयभीत हैं। उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। निदेशक के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद विधायक मदन सिंह बिष्ट भी अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा कि चौखुटिया क्षेत्र भ्रमण से लौटने के उपरांत इंजिनियरिंग कॉलेज मैस कर्मचारी, वेतन भोगी कर्मचारियों के संबंध में अपने प्रतिनिधि नारायण रावत के मोबाइल से कॉल की। संपर्क नहीं होने पर छह बार अपने नंबर से निदेशक को कॉल किया, लेकिन निदेशक ने फोन नहीं उठाया। जिसके उपरांत निदेशक ने प्रोटोकॉल और गाइड लाइंस का उल्लंघन करते हुए अभद्र भाषा गेट लॉस्ट कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि निदेशक भाजपा के इशारे पर मनमाना कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर निदेशक का स्थानांतरण नहीं किया गया तो इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cross report was filed Dwarahat news There was a dispute between the director of the engineering college and the local MLA Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More