हल्द्वानी। यहां सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की करीब सवा फीट की मूर्ति टूटने के बाद सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। कुछ संगठन समेत कई लोग बड़ी संख्या में होलिका ग्राउंड में एकत्र होना शुरू हो गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ जुटने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
देर रात कुछ संगठन एवं अन्य स्थानीय लोगों ने होलिका ग्राउंड से वनभूलपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही होलिका ग्राउंड के चारों तरफ लगने वाले ठेलों को नियमित तौर पर हटाने की मांग प्रशासन और पुलिस के सामने रखी है। देर रात करीब 11 बजे तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां जमा लोगों को समझाकर हटाने में सफल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस ने खुद अपनी ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]