चोरों ने कब्रिस्तान में लगा लोहे का गेट चोरी कर बेच दिया कबाड़ी को, चौकीदार ने रंगे हाथ पकड़ चोर को पहुंचाया थाने 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां चोरों ने कब्रिस्तान में ही धावा बोलते हुए लोहे का गेट चोरी कर उसे कबाड़ी को बेचने की कोशिश कर ली। हालांकि इस दौरान चौकीदार वहां पहुंच गया और एक चोर को दबोच लिया।

यह मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ‌कब्रिस्तान का है। जिसमें चोरों ने सेंध लगा दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसमें सगीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काबुल का बगीचा इंद्रा नगर ने कहा है कि वह कब्रिस्तान में पेड़ पौधों को पानी देने वा साफ सफाई के साथ-साथ कब्रिस्तान की देखरेख भी करता है। कब्रिस्तान में एक लोहे का गेट पड़ा था। जिसे पड़ोस में रहने वाला मकसूद पुत्र मंसूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गेट को लाइन नंबर 8 स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाकर बेच दिया। इस बीच वह भी उनका पीछा करते हुए कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गया। जहां गेट चुराने वाले मकसूद को पड़कर कर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the watchman caught red handed and took it to the police station Thieves stole the iron gate installed in the cemetery and sold it to the scrap Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More