दो नाबालिग बहनों के साथ दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। चमोली की रहने वाली दो नाबालिग बहनों को सहस्रधारा के होटल में ले जाकर दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी बहन की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम निवासी आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, जिला सहारनपुर का परिचय कराया। आरोप है कि उसने 16 वर्षीय किशोरी को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों आरोपी मिले और दोनों पीड़िताओं को रविवार शाम सहस्रधारा घुमाने ले गए। आरोप है कि सहस्रधारा में हेरिटेज होटल में कमरा लिया और रात को वहां ठहरे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। दोनों बहनें घर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर राजपुर थाना पुलिस ने सहस्रधारा स्थित हेरिटेज होटल से दोनों बहनों को बरामद किया। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों बहनों के साथ मिले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर दोनों पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिग बहनों को मेडिकल कराया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news police registered a case under POCSO and rape police registered a case under POCSO and rape sections and sent them to jail raped two minor sisters Two accused raped two minor sisters Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More