वन तस्कर और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ में रेंजर सहित तीन वनकर्मी घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग रेंज के जंगल में वन तस्कर और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में रेंजर सहित तीन वनकर्मी को गोली लगी, तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मौका पाकर वन तस्कर फरार हो गए।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनकर्मियों की टीम गश्त पर निकली हुई थी तभी तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज में वन विभाग की टीम का सामना लकड़ी तस्करों से हो गया। लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में रेंजर रूपनारायण गौतम समेत दो अन्य वनकर्मियों को गोली लगी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वनकर्मी बाइक पर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने वन तस्कर की एक बाइक और पेड़ काटने का हथियार जब्त करने के साथ ही घायल रेंजर और दोनों वनकर्मियों को अस्पताल भिजवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन घायल कर्मचारियों की हालत स्थिर है।वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताते चलें कि हाल ही में वन विभाग की टीम ने एक वन तस्कर को गिरफ्तार किया था। वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर लकड़ी तस्करों के मसूबों को नाकाम करने में लगी हुई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Encounter between forest smuggler and forest personnel Haldwani news three forest personnel including ranger injured Three forest personnel including ranger injured in encounter between forest smuggler and forest personnel uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More