गर्जिया मंदिर के पास बोलेरो वाहन के सड़क किनारे पलटने से तीन लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। बीती देर शाम स्योहारा, रामपुर, उत्तर प्रदेश से दो छोटे बच्चे सहित परिवार के सात सदस्यों को लेकर दर्शन के लिए आ रही एक बोलेरो गर्जिया मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गर्जिया मंदिर के पास संकरी सड़क पर किसी अन्य वाहन को साइड देने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया, बोलेरो अचानक सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिससे आस-पास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में मालवती नाम की एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

सूचना पर तहसीलदार मनीषा मारकाना भी मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है, प्राथमिक चिकित्सा के बाद आवश्यकता अनुसार रेफर की प्रक्रिया की जाएगी। हादसे में सबसे ज्यादा चोट मालवती नाम की महिला को आई है, जिन्हें डॉक्टर लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bolero vehicle overturned on the roadside near Garjia temple ramnagar news Three people injured as a Bolero vehicle overturned on the roadside near Garjia temple three people riding the vehicle injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गर्जिया मंदिर के पास दुर्घटना न्यूज बोलेरो वाहन सड़क किनारे पलटा रामनगर न्यूज वाहन सवार तीन लोग घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More