भाजपा नेता सहित तीन युवक स्मैक के साथ पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां रायवाला थाना पुलिस ने खांड गांव के पास भाजपा नेता सहित तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 

थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के अनुसार जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Three youths including BJP leader caught by police with smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More