स्पीड पोस्ट के जरिये अब देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी घर बैठे उपलब्ध हो सकेगा श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ का प्रसाद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भारतीय डाक विभाग के सहयोग से श्रद्धालुओं को स्पीड पोस्ट के जरिए प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है। देहरादून डाक सेवा के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। मंदिर समिति और डाक विभाग के बीच हुए करार के अनुसार, अब देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था खासकर उन भक्तों के लिए राहत की बात है, जो किसी कारणवश स्वयं धाम तक नहीं पहुंच पाते।

 
बताया कि सेवा के पहले ही दिन 42 श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजा गया है। आने वाले समय में इस प्रक्रिया को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त इसका लाभ उठा सकें। प्रसाद को सुरक्षित पैक कर विशेष व्यवस्था के साथ भेजा जाएगा, जिससे यह श्रद्धालुओं तक उसी पवित्रता के साथ पहुंचे जैसा मंदिर परिसर में होता है।
 
मंदिर समिति का मानना है कि यह पहल न केवल परंपरा से जुड़े रहने का अवसर देगी बल्कि देश-विदेश में बसे भक्तों को भी आध्यात्मिक संतोष प्रदान करेगी। प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से समिति में पंजीकरण करवा सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news devotees from the country and abroad devotees living in the country and abroad will be able to get Shri Badrinath-Kedarnath Prasad at home through speed post Now Shri Badrinath-Kedarnath Prasad will be available at home through speed post uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घर बैठे उपलब्ध होगा देश-विदेश के श्रद्धालु देहरादून न्यूज श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ का प्रसाद स्पीड पोस्ट के जरिये

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More