लकड़ी बीनने जंगल गई महिला को उठा ले गया बाघ, वन विभाग ने शुरू की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा ले गया। सूचना पर वन विभाग और कॉर्बेट की टीम ने जंगल में शुरू की महिला की तलाश। महिला का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल पाया। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती उर्फ कला उम्र 48 वर्ष पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना पर पहुंचे ढेला के रेंजर अजय सिंह ध्यानी ने वन विभाग की टीम के साथ जंगल में महिला को खोज शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। बताते चलें कि लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को भी बाघ उठाकर ले गया था। जिसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: forest department started search ramnagar news Tiger abducted a woman who had gone to the forest to collect wood Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More