पिथौरागढ़ जिले के होकरा में आज फिर अल्टो कार गिरी खाई में, महिला समेत दो की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में आज मंगलवार को फिर सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना पर नाचनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि हादसा उसी जगह हुआ है, जहां बीते सप्ताह एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Today again Alto car fell into ditch in Hokra of Pithoragarh district two including woman died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More