नैनीताल-कालाढूँगी मार्ग पर पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  कालाढूंगी नैनीताल रोड पर प्रिया बैंड के पास हुआ बड़ा हादसा। पर्यटकों की कार खाई में गिरने से 2 पर्यटकों की मौत हो गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन नगर, सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज (47) अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल (19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई से बाहर निकाला। एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि घायलों को कालाढूंगी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में घायलों का उपचार चल रहा है। शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More