सौन्दर्यीकरण के नाम पर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें तोड़ने पर ब्यापारियों ने संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन का लिया फैसला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के सौन्दर्यीकरण के नाम पर शहर में मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें तोड़ने का विरोध शुरू हो गया है। तमाम व्यापार मंडलों ने संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन का फैसला किया है। कल शुक्रवार को इसकी घोषणा की जाएगी।

जिला प्रशासन के द्वारा शहर के सौन्दर्यीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने का जो फरमान सुनाया गया है उसके खिलाफ शहर के सभी व्यापारी संगठन और पीड़ित व्यापारियों द्वारा एक संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति की गठन किया गया है। हिन्दू धर्मशाला में हुई बैठक में तय किया गया कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में वृहद आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। इस को लेकर आज नगर निगम के निवर्तमान मेयर डाॅ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला से सुबह उनके निवास पर मुलाकात की गई, इसके बाद दो बजे हिंदू धर्मशाला में बैठक कर रणनीति बनाई गई है। जिसमें प्रथम चरण में सांकेतिक जलूस निकाल कर आंदोलन का आगाज किया गया। कल शुक्रवार से सभी दुकानों में काले झंडे लहराकर विरोध किया जायेगा। एक बजे से हिंदू धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर अगली लड़ाई का खुलासा किया जायेगा। आज से आंदोलन का आगाज हो गया है, अब लड़ाई को मुकाम तक पहुँचने तक लड़ाई लड़ी जाएगी। संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति में व्यापारी प्रतिनिधि विपिन गुप्ता, हर्षवर्द्धन पांडे, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना, दलजीत सिंह दल्ली, मुकेश डिंगड़ा, गोविंद बगडवाल, राजीव जायसवाल, सतवंत सिंह अरोड़ा, विकास धींगड़ा, मोहम्मद अनीस, राजू जोशी, विनय वर्मा, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, संजय कश्यप, बलविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, डॉ बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल, पंकज कंसल सहित व्यापारियों की समिति बनी है, जो इस लड़ाई को अंजाम तक पहुचाने के लिए तैयार है। संघर्ष समिति द्वारा जिला प्रशासन से वार्ता हेतु धीरेंद्र रावत और हरिमोहन अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष उनके साथ रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Traders formed a struggle committee and decided to protest against demolition of shops along the main road in the name of beautification Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More