ब्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर किया सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दुकानें तोड़ने के प्रशासनिक फैसले का विरोध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर में नैनीताल मुख्य मार्ग पर मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क किनारे दुकानें तोड़ने के प्रशासनिक फैसले का विरोध तेज हो गया है। आज शाम आक्रोशित व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर फैसले का विरोध जताया। जिसमें भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। 

जुलूस में स्थानीय विधायक सुमित ह्रदयेश ने पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए कहा कि वर्ष 1950 से इस क्षेत्र के व्यापार कर रहे व्यापारी को अतिक्रमण कारी बता कर जिला प्रशासन नाइंसाफी कर रहा है, जिसके चलते जिस व्यापारी को इस समय अपनी दुकानों में होना चाहिए था वो सड़कों में मशाल जलुस निकाल रहा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। यदि इन्हें शहर का सौन्दर्यीकरण करना ही था तो पहले आईएसबीटी बनाते, रिंग रोड बनाते फिर यदि आवश्यक होता तो बाजार की रोडो को चौड़ा किया जाता, लेकिन व्यापारियों की दुकानों को तोड़कर शहर का सौन्दर्यीकरण की बात बेईमानी है। जिसके लिए वह पीड़ित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि आज जिला प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है। व्यापारी समाज किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। कहा कि सौन्दर्यीकरण करना अच्छी बात है, लेकिन व्यापारियों के घर के चूल्हे बुझा कर शहर का विकास नहीं हो सकता। आज व्यापारियों में भारी आक्रोश है। अभी पीड़ित व्यापारी ही सड़को पर आया है। हल्द्वानी में 8000 व्यापारी व्यापार कर रहा है। जिला प्रशासन शहर को अराजकता की ओर धकेल रहा है, कोई भी व्यापारी अपनी रोजी रोटी पर आंच नहीं आने देगा। मशाल जलुस में महिलाओं ने भी भागीदारी करते हुए कहा कि हमारी जिलाधिकारी महिला होने के बाबजूद भी व्यापरियों एवं महिलाओं का दर्द ही समझ नहीं पा रही है। जब हमको शाम की रोटी की तैयारी करनी है। तब हमें अपने व्यापार के लिए संघर्ष करने को रोड पर आने को मजबूर होना पड़ रहा है। कॉंग्रेस नेता ललित जोशी ने भी व्यापारियों के साथ खड़े होकर व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया। मशाल जलुस महिला हॉस्पिटल से होता हुआ सिंधी चौराहा से नगर निगम और वहाँ से महिला हॉस्पिटल पर आकर समाप्त हुआ। मशाल जुलुस में देवभूमि व्यापार समिति अमरजीत सिंह चड्डा, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता शर्मा, महामंत्री सिद्धि सुयाल, प्रियंका शर्मा, सचिन गुप्ता, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, हितेंद्र भसीन, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के राजीव अग्रवाल, दलजीत सिंह दल्ली, देवभूमि व्यापार मंडल के गोविंद बगडवाल, मुकेश डिंगड़ा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, सतविंदर सिंह अरोड़ा, राजू जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, केतन गुप्ता, विकास डिंगड़ा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल, बसन्त बाबा, अशोक कुमार, शिव कपूर, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, अशोक सिंधी, संजय कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। जलुस में विशेष रूप से युवा व्यापारी कॉंग्रेस पार्टी कि महिला नेत्री मीमांशा आर्या सहित नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने भी व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More