हल्द्वानी। काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज पाखड़ का एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने यातायात को डाइवर्ट करते हुए सुचारु किया। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है जिसे जल्द हटा लिया जाएगा। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी है। कहा है कि काठगोदाम नरीमन चौराहे नैनीताल मुख्य मार्ग के निकट प्रशासन की लापरवाही के चलते विशालकाय वृक्ष गिरा। इससे मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही जनता की जान माल का खतरा भी हो सकता था। वह इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]