रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग – गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाला रैंतोली-जवाड़ी बाईपास भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। जगतोली से करीब एक किलोमीटर आगे पहाड़ी से गिरे टनों मलबे और पेड़-पौधों ने सड़क को पूरी तरह ढक दिया, जिससे दोतरफा यातायात बंद कर दिया गया।
भूस्खलन इतना विशाल था कि सड़क पर 10 से 15 फीट ऊंचा मलबे का टीला बन गया और आशंका है कि करीब 25 से 30 मीटर सड़क को गंभीर क्षति पहुंची है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन चालकों ने दोनों ओर 40-50 मीटर पहले ही गाड़ियां रोक दीं, जिससे किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे के अनुसार, मलबा हटाने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि फिलहाल यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध है और बहाली कार्य तेज़ी से चल रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]