रामनवमी शोभायात्रा के दौरान डायवर्ट रहेगा हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रामनवमी शोभायात्रा को लेकर नैनीताल पुलिस ने शहर के अंतर्गत चल रहे वाहनों हेतु ट्रैफिक डायवर्जन किया है। जिसके अंतर्गत रूट प्लानिंग इस तरह रहेगा

🔺बडे वाहनों का डायवर्जन

🔷 रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को पंचायतघर/शीतल होटल/ टीपी नगर ति0 होते हुए तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे। 

🔷 बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

🔷 कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को लालडॉट ति0 से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स ति0 होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे। 

🔷 भीमताल/नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से पनचक्की चौराहे से लालडॉट बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

🔷 भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को नारीमन ति0 काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति0 होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा। 

🔷 गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन

🔷 रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज/निजी/सिडकुल की बसों को शीतल होटल/ टीपी नगर ति0 से डायवर्ट कर तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति0 काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।

🔷 बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी ति0  से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति0, काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।

🔷 कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को लालडॉट ति0 से होते हुए पनचक्की ति0 से हाईडिल/कॉलटैक्स ति0 से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

🔷 रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौलाबाईपास से भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के केमू स्टेशन से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा।

🔷 रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टे0 ति0 से तिकोनिया होते हुए हाईडिल ति0 नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडॉट से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।

🔺 छोटे वाहनों का डायवर्जन

🔷 बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति0 से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति0 काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गॉधी इण्टर कॉलेज ति0 से डायवर्ट कर एफ0टी0आई0 तिराहा से आई0टी0आई0 तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति0/कालटैक्स ति0 नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा। कालाढूंगी तिराहा से समस्त वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

🔷 रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आई0टी0आई0 तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/नबावी रोड तिराहा होते हुए पनचक्की ति0 से हाइडिल ति0/कालटैक्स ति0 से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

🔷 कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए/अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल कॉ0 बैंक तिराहा से नैनीताल रोड/पनचक्की ति0 से कॉलटैक्स ति0/हाईडिल ति0 होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। 

🔷 नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।

🔷 रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Traffic plan of Haldwani city will remain diverted during Ram Navami Shobhayatra Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More