हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: पिता घायल जबकि बेटी ने सड़क पर तोड़ा दम  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार (आज) हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्री किच्छा के रहने वाले हैं और दोपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हल्दूचौड़ गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : चौथे राउंड की मतगणना में भी निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे  

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। वहीं, पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report daughter dies on the road Devbhoomi News father injured in accident Halduchaur News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Road Accident Tragic accident in Halduchaur: Father injured while daughter breathes her last on the road    Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना में पिता घायल बेटी ने सड़क पर तोड़ा दम सड़क दुर्घटना हल्दूचौड़ न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र से MBBS दाखिला : 3 और अभ्यर्थियों के प्रवेश रद्द  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद तीसरी सूची जारी की गई है। दो छात्रों में ओबीसी कोटा लगाया था जबकि एक ने अनाथ […]

Read More
उत्तराखण्ड

आम्रपाली में आयोजित हुआ अभिनंदन 2026 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है  संवाददाता       हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ’’अभिनंदन 2026’’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाॅं दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के सीईओ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, सयुक्त सचिव […]

Read More
उत्तराखण्ड

खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से एक बाईक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक […]

Read More