अलग-अलग स्थानों में बैराज में डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी/पौड़ी। उत्तराखंड के टिहरी एवं पौड़ी जनपदों में दो अलग-अलग स्थानों में बैराज में डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों बैराज से शवों को बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शवो को शव विच्छेदन गृह भेज दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल- नैथान पुल के पास से सोमवार को SDRF टीम ने उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एसडीआरएफ टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। मृतक महिला की पहचान कस्तूरी देवी उम्र 70 ग्राम- नैथाना, जिला -टिहरी गढ़वाल रूप में हुई। वही जनपद पौड़ी गढ़वाल-पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद करने में सफलता पाई है। एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में पशुलोक बैराज पहुंची, जहां उन्होंने अभियान चलाकर शव को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया मृतक की पहचान हंसराज खुराना,उम्र 80 निवासी- जयपुर राजस्थान के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pauri gadwal news SDRF rescued and recovered both the bodies and handed them over to the police tehri news Tragic death of two people due to drowning in barrage at different places Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More