उत्तराखण्ड फॉरेस्ट में मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। डीएफओ स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।

सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद तैयार इस सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल से कैंपा का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार यथावत रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

एपीसीसीएफ बी के गांगटे को कैंपा और वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं, सीसीएफ पराग मधुकर से वन पंचायत का प्रभार वापस लेकर यह जिम्मेदारी सुशांत कुमार पटनायक को सौंप दी गई है।

वन संरक्षक (CF) चंद्रशेखर सनवाल को नोडल कार्यालय का दायित्व मिला है।नीतू लक्ष्मी को यमुना वृत्त से हटाकर अपरसचिव, वन विभाग बनाया गया है, जबकि कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

डीएफओ स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अमित कंवर को मसूरी से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। वैभव कुमार सिंह को देहरादून वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि नीरज कुमार को वन विकास निगम भेजा गया है। हिमांशु बागड़ी को टिहरी, दीपक सिंह को तराई पूर्वी, आशुतोष सिंह को टोंस, पुनीत तोमर को तराई पश्चिमी और जीवन मोहन को उत्तरकाशी वनप्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को पिथौरागढ़, रजत सुमन को केदारनाथ, प्रणाली रमेश को बदरीनाथ और प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर वन प्रभाग भेजा गया है। देवी प्रसाद बलूनी को मसूरी, विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, गौरव वर्मा को लैंसडाउन तथा यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

वन विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्ययोजनाओं और वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Transfer of many senior officers from headquarters to field level Transfer of many senior officers from headquarters to field level in Uttarakhand Forest Uttarakhand Forest uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More