कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा कार्य बहिष्कार के बाद कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश रद्द 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के गोपनीय अनुभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों के स्थानांतरण तथा कोलेशन बिलों के भुगतान के सम्बन्ध में कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नेतृत्व में गोपनीय अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा विभागीय कार्य बहिष्कार किया गया। 
 
सोमवार (आज )कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों के दल द्वारा कुलसचिव तथा कुलपति से वार्ता की गयी। लम्बी वार्ता के उपरान्त दि0 27.06.26 का स्थानांतरण आदेश को स्थगित किया गया तथा परितुलन देयकों के भुगतान के विषय में प्रो. रजनीश पांडेय के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रो. महेंद्र राणा, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ मोहित सनवाल तथा डॉ एल एस रौतेला सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में पत्र प्राप्त होने के फलस्वरूप संघ द्वारा आंदोलन स्थगित करते हुए सौहार्दपूर्ण प्रयासों के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया गया। 
 
कुलपति से वार्ता में अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल, सचिव जगदीश चंद्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सगता, उपाध्यक्ष शैलजा वर्मा, उप सचिव रंजीत कीर्ति, कोषाध्यक्ष संजीत राम, अभिराम पंत, डॉ मधुसूदन रतूड़ी, डॉ सुनील नौटियाल, डॉ मनीषा श्रीवास्तव, अनिल ढ़ेला, रोहित राजोरिया, जितेंद्र जोशी आदि सम्मिलित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report cancellation of employee transfer orders Devbhoomi News Hindi News Kumaun University Non-Teaching Staff Association nainital news News from the hills News From the Pahad Transfer orders for employees cancelled following a work boycott by the Kumaun University Non-Teaching Staff Association; Uttarakhand News work boycott उत्तराखण्ड न्यूज कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश रद्द कार्य बहिष्कार कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More