परिवहन निगम के कंडक्टर ने की बस में सवार युवती से छेड़छाड़

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। रोडवेज की बस में सफर कर रही युवती के साथ कंडक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रोडवेज की बस से हल्द्वानी जा रही बैंक कर्मी युवती के साथ कंडक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवती की चेतावनी के बाद भी नहीं माना। युवती ने बस में शोर मचाया तो अन्य यात्रियों ने आरोपी का विरोध किया। घटना को लेकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में रविवार को पीड़िता को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुलाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि दून निवासी युवती चंपावत में बैंक में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी तैनात हैं। दून से वापस जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। बस हरिद्वार से चली तो कंडक्टर अपनी सीट के बजाए उनके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। रात करीब एक बजे युवती की नींद खुली। इस दौरान पीड़िता को लगा कि आरोपी कंडक्टर उनके शरीर को छू रहा था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद वह फिर से पहले की तरह हरकत करने लगा। युवती अपनी सीट से खड़ी हुई और जोर से चिल्लाई। इस दौरान अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी ठीक से बैठा और बाद में अपनी सीट पर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

मामले में पीड़िता ने सुबह परिजनों को घटना के बारे में बताया। वहीं रोडवेज और महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। हाल में मामला नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने रविवार को युवती से तहरीर ली और मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More