परिवहन कर अधिकारी ने खुद की कनपटी में गोली मार आत्महत्या का किया प्रयास  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। एआरटीओ रुद्रपुर में तैनात परिवहन कर अधिकारी ने खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गम्भीर हालत देखते हुए हॉयर सेंटर रेफेर कर दिया गया। काशीपुर के रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवम राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि जसवीर ने सुबह सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह-सुबह पड़ोसियों ने जसवीर के रामनगर रोड स्थित घर पर गोली की आवाज सुनी। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों का कहना है कि जसवीर ने सुबह सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थित नाजुक बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें आइसीयू में रखा है। उनकी स्थिति अब भी नाजुक बताई जा रही है। जसवीर से आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, यह अभी पता नहीं चल सका है। मामले में कोतवाली पुलिस भी पहुंचकर जांच कर रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ पुलिस […]

Read More