हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टस्कर हाथी की मौत, प्रभागीय वन अधिकारी ने विद्युत विभाग के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के सूपी भगवानपुर गांव के मोहन जग्गी पुत्र स्व. टीकम जग्गी के खेत में एक टस्कर हाथी की आज मंगलवार सुबह 4:45 पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह द्वारा मौके पर पहुंच विद्युत लाइन का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को विद्युत विभाग के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि लाइन मानकों के अनुसार है या नहीं उसके उपरांत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नर वयस्क हाथी की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच बताई। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की लाइन काफी नीचे हैं जिससे आज एक टस्कर हाथी को जान गवानी पड़ी है। इसकी जांच की जाएगी, यदि लाइन मानकों के अनुसार नहीं पाई गई तो विद्युत विभाग के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान तराई केंद्रीय वन विभाग के एसडीओ शशि देव, रेंज अधिकारी उमेश चंद्र आर्य सहित वन विभाग के आला अधिकारियों के अलावा हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। वही वन विभाग के एसडीओ देव ने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी एवं डॉक्टरों की टीम को सूचना दे दी गई हैं, उनके पहुंचने के उपरांत हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: divisional forest officer orders action against electricity department Haldwani news Tusker elephant dies due to high tension line Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More