इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुरू हुआ दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में शनिवार (आज) सांस्कृतिक परिषद एवं छात्रा संघ के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, डॉक्टर देवकी गिरी गोस्वामी सांस्कृतिक परिषद की संयोजक डॉ ललिता जोशी तथा समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। तत्पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

शुभारंभ से पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य शशि पुरोहित, प्रोफेसर एके श्रीवास्तव (प्रभारी छात्र संघ) डॉक्टर देवकी गिरी गोस्वामी एवं डॉ ललिता जोशी (संयोजक सांस्कृतिक परिषद )का बैच अलंकरण करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की संचालक अंजलि (बीकॉम 6 सेमेस्टर) द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। छात्रसंघ प्रभारी प्रोफेसर एके श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में सभागार में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं का अभिनंदन करते हुए कहा गया कि इस तरह के शिक्षणेत्तर कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं को एक प्लेटफार्म दिया जाता है, जिसमें सभी छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए सभी छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। साथ ही प्रोफेसर श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी गई। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सांस्कृतिक परिषद छात्रसंघ पदाधिकारी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक परिषद संयोजक एवं छात्र संघ प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कालेज में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के द्वारा छात्राओं की प्रतिभाओं को उजागर किया जाता है, इससे छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है। इसलिए सभी छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। साथ ही महाविद्यालय में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा हम समाज के विकास में सहयोग देते हैं। ततपश्चात प्रतियोगिताएं आरंभ की गई, जिसमें ऐपण प्रतियोगिता में अंजलि (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्रथम, गार्गी पांडे (बी.एससी .द्वितीय सेम) ने द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी रावत (बी.कॉम .तृतीय वर्ष) ने प्रथम, हिमांशी शर्मा (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय हिमानी बिष्ट (बी.कॉम .ऑनर्स 6 सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में दीया चतवानी (बीकॉम सेकंड सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, मानसी गुरुरानी (बी.एससी .तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान, प्रियंजलि पोखरिया (एम.एससी. थर्ड सेम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में किरण एंड ग्रुप ने प्रथम, निकिता पांडे एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा अंजली एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में लघु नाटिका के विषय नशा मुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित प्रथम दिवस की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Indira priyadarshini girls college Two-day cultural festival started at Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More