भारतीय वायुसेना के दो जवानों की ताल में डूबने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जनपद के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत चांफी के निकट मुसाताल क्षेत्र में गुरूवार (आज) भारतीय वायुसेना के चार जवानों में से दो की ताल में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। जवान अपने साथ चार युवतियों के साथ कुल आठ सदस्यीय दल के रूप में पठानकोट से नैनीताल घूमने आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को चारों जवान मुसाताल ताल में नहाने उतरे। इस दौरान साहिल और प्रिंस यादव नामक जवान गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए साथ मौजूद सौरभ सिंह और बृजेंद्र भी ताल में कूदे, लेकिन वे भी पानी में फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद और सतर्कता से सौरभ और बृजेंद्र की जान बचा ली गई, लेकिन साहिल और प्रिंस यादव की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचनापर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जवानों के शव पानी से बाहर निकाले गए। सीओ भीमताल प्रमोद साह ने बताया कि सभी युवक वायुसेना में सेवारत हैं और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से नैनीताल भ्रमण पर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ ही हादसे की जानकारी जवानों की यूनिट को भी भेज दी गई है, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी जलस्रोत में उतरने से पहले उसकी गहराई और सुरक्षा की जानकारी अवश्य लें। अनजान जगहों में तैराकी या स्नान से जान का खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Nainital/Bhimtal News Two Indian Air Force soldiers died after drowning in a lake uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ताल में डूबने से हुई मौत नैनीताल/भीमताल न्यूज भारतीय वायुसेना के दो जवान

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More