रुद्रप्रयाग। सोशल मीडिया के माध्यम से केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी खबर प्रचारित करने के मामले में पुलिस ने जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से यात्रा में रील, वीडियो बनाने के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही है।
जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी कि सोशल मीडिया यूजर्स विराट मीणा निवासी टांक, राजस्थान और देवजीत दास निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की ओर से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी रील व वीडियो प्रसारित की गई है। साथ ही इन दोनों युवकों की ओर से यात्रा व्यवस्था के लिए बनाए गए टोकन काउंटर के बारे में भी भ्रामक पोस्ट साझा की गई है जो निराधार है। बताया कि केदारनाथ मंदिर परिसर के 15 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, रील बनाना प्रतिबंधित है। ऐसे में इस तरह की झूठी खबर, वीडियो और रील बनाने से धाम आने वाले यात्रियों में भय पैदा होता है और जिले की छवि पर असर पड़ता है। जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के बारे में भ्रामक वीडियो को डाउनलोड कर स्वयं के प्रोफाइल पर या इस तरह के वीडियो को साझा और प्रचारित करने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]