हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल रोड में भुजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बिंदुखत्ता निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत के साथ दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल को भेजा है।
काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां इलाज चल रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]