थराली। चमोली के थराली में कुलसारी आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर हुए एक अल्टो कार यूके 11 टीए 3880 नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान घटना में कार सवार दो लोगो की मौत हो गईं।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे ऑल्टो किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी। ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिल घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला। इस दौरान सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टीम द्वारा दोनों शवों का रेक्सयू किया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली एव दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]