बस और बोलेरो की भिड़ंत में दो तीर्थयात्री की मौत, 7 यात्री हुए घायल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां नेशनल हाईवे- 58 पर एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों को घायलों को वाहन से बाहर निकाल सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी की तरह हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या UK15PA0236 जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी तथा एक बोलेरो संख्या UK13TA0583 जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी तभी दोनों वाहन भिड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता एवं सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गई, जबकि सिया दास (15) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन जिला सिप्ला, कोलकाता, सोतु दास (42) पुत्र तपन दास, सोमदास (40) पत्नी शांतिदास निवासी उपरोक्त, शोभित शाह, शोभित दत्ता निवासी पश्चिम बंगाल, अभिषेक पांडे निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी सेक्टर 63 गुड़गांव हरियाणा, लक्ष्मण पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग (ड्राइवर) घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

मुनि की रेती कोतवाल रितेश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More