साइकिल समेत खाई में गिरे दो छात्र, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़।  ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहे दो छात्र साइकिल समेत गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 के माध्यम से लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/10/lieutenant-general-r-gurmeet-singh-is-the-new-governor-of-the-state/

प्राप्त जानकारी के अनुसार थकलानी पभ्या गांव निवासी कक्षा 11 का छात्र 16 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र और कक्षा नौ का छात्र 15 वर्षीय तनिश कुमार पुत्र शंकर लाल गुरुवार को भाटगाड़ा में ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे। तभी अल्मोड़ा-बेरीनाग मार्ग पर गणाईगंगोली से दो किमी दूर जोलियाखेत मोड़ पर उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। छात्रों को गिरता देख लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 वाहन से घायल को गणाई गंगोली अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सुमित कुमार की मौत हो गई जबकि तनिश कुमार गंभीर रूप से घायल था। घायल का उपचार करने वाले फार्मासिस्ट कमल वर्मा ने बताया कि तनिश के सिर पर गंभीर चोट है। उसे हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। छात्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मोड़ काफी खतरनाक है। करीब 15 वर्ष पहले यहां पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। अब साइकिल सवार छात्रों के गिरने पर एक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh newe Two students fell in a ditch with bicycle Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More