गंगोलीहाट–पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर देर रात एक ब्रेज़ा कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो युवकों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट–पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर देर रात एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। गुरुवार रात करीब 11 बजे डूनी से चहज की ओर जा रही एक ब्रेज़ा कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा समाई, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा से घर लौट रहे सुरेश सिंह (30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी पवन सिंह (35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी निगलटी डूनी–चहज मार्ग के पास पहुंचे ही थे कि यह भीषण हादसा हो गया। जिसमें कार चालक सुरेश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पवन सिंह को पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। दोनों युवक शादीशुदा थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

सूचना मिलते ही कोतवाली गंगोलीहाट से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य करवाया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच में जुट गईं है। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Brezza car fell into a ditch on the Gangolihat-Pithoragarh motor road pithoragarh news Two youths died when a Brezza car went out of control and fell into a ditch on the Gangolihat-Pithoragarh motor road late at night two youths died when the car fell into the ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार के खाई में गिरने से दो युवकों की हुई मौत गंगोलीहाट–पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर ब्रेज़ा कार गिरी खाई में दुर्घटना न्यूज पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More