बैक करते समय अनियंत्रित होकर कार के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो युवक घायल   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। जिले के बाराकोट इलाके में एक ऑल्टो कार (UK03 TA2143) बैक करते समय अनियंत्रित होकर केलाड़ी विद्युत पावर हाउस के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है। हादसे के समय कार में चालक अमित शर्मा (पुत्र जगदीश शर्मा) और विक्रम सिंह (पुत्र कुंवर सिंह), दोनों तल्ला बापरु के निवासी सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी और बाराकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं के साथ खाई में उतरकर गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को रेस्क्यू किया और सड़क तक लाकर सुरक्षित स्थान पर लाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

डॉक्टर अजीम ने बताया कि चालक अमित शर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय के उच्च केंद्र में रेफर किया गया। वहीं, विक्रम सिंह के सिर पर भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार लोहाघाट अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि चालक कार बैक कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे वाली जगह पर क्रैश बैरियर नहीं लगे थे। पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car falls into deep gorge after losing control while reversing champawat news Two youths injured after their car Two youths injured in car accident uttarakhand news went out of control and fell into a 100-meter deep gorge while reversing उत्तराखण्ड न्यूज कार के खाई में गिरने से दो युवकों की हुई मौत चम्पावत न्यूज दुर्घटना न्यूज बैक करते समय अनियंत्रित होकर कार गिरी गहरी खाई में

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More