देहरादून। यहां विकासनगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। देर रात्रि थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली की देहरादून-विकासनगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है।सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकास नगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे। घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों युवकों अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग उम्र 25 वर्ष व रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे। थाना पुलिस द्वारा घटना के सम्बन्ध में परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के ओल्ड लंदन हॉउस में दो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के ओल्ड लंदन हॉउस में दो महीने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉 वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए […]