हल्द्वानी। इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास मंगलवार (आज) सुबह दो युवक दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग पांच बजे दोनों युवक रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद दोनों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रानगर ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]