20वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच की विजेता बनी ऊधमसिह नगर पुलिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनलस में जनपद ऊधमसिंहनगर ने देहरादून को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया तथा विजेता व रनर अप टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गयी। प्रतियोगिता के सचिव पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के स्पोर्टसमैन स्पीरिट की सराहना की गयी तथा विजयी टीम को बधाई दी गयी। तथा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बताते चलें कि तृतीय दिवस में फाईनल मैच से पूर्व 4 टीमों ( 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर और जनपद ऊधमसिंह नगर तथा जनपद देहरादून और जनपद हरिद्वार) के मध्य मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सेमीफाईनल मैच खेलें गये। जिसमें से जनपद ऊधमसिंह नगर ने 2-1 तथा देहरादून ने 2-0 से विजयी होकर फाईनल चरण में प्रवेश किया। फुटबाल प्रतियोगिता का मंच संचालन नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के द्वारा किया गया। फाईनल मैच के उपरान्त सभी 14 प्रतिभागी टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर झण्डा समारोह कार्यक्रम भी किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि तथा प्रतियोगिता के सचिव द्वारा सभी को बधाई देते हुए फुटबाल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी अपराध/यातायात नैनीताल, हरबंस सिंह एसपीसिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी सीओ हल्द्वानी, विभा दीक्षित सीओ नैनीताल, नितिन लोहनी, सीओ टैफिक नैनीताल, अभिनय चौधरी, सीओ लालकुंआ, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल तथा जनपदों व वाहिनियों के कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police football competition Udham Singh Nagar Police became the winner of the final match of the 20th Regional Inter-District Police Football Competition Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More