बेकाबू इनोवा वाहन ने एक राहगीर को घायल करने के साथ ही तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां जिले के लोहाघाट में शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक बेकाबू इनोवा वाहन ने वाइन शॉप के पास एक राहगीर को गंभीर रूप से घायल करने के साथ ही तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा चालक ने जानबूझकर वाहन को पीछे कर लोहाघाट के गोरखा नगर निवासी रोडवेज कर्मी दीपक को जोरदार टक्कर मारी। घायल होने के बावजूद चालक रुका नहीं और घायल दीपक को दोबारा टक्कर मारी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों और वाइन शॉप कर्मियों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी चालक को पकड़ लिया। तुरंत ही घायल दीपक को लोहाघाट निवासी युवा शीतल देव ने दुर्घटना करने वाले वाहन से ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

चिकित्सक डॉ. करन बिष्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति को देखते हुए दीपक को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशीत स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाहरी व्यक्तियों के कारण क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ बाहरी लोगों का सत्यापन करवाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

वहीं लोहाघाट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अजय निवासी पीलीभीत को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लोहाघाट में एक गैराज में मैकेनिक का कार्य करता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news damaged three two-wheelers injured a passerby Uncontrolled Innova vehicle Uncontrolled Innova vehicle injured a passerby and damaged three two-wheelers uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More