अनियंत्रित होकर खेत में गिरी कार, कार सवार एक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की तहसील गणाई गंगोली के खिरमाण्डे-सेराघाट मोटर मार्ग पर ग्राम नैनी के पास एक एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया कार में कुल लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू टीम में घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ और राजस्व उपनिरीक्षक, नैनोली, तहसील गणाई गंगोली से मिली सूचना के अनुसार मंगलवार 4 जुलाई की शाम लगभग 4.45 बजे तहसील गणाई गंगोली के खिरमाण्डे -सेराघाट मोटर मार्ग पर नैनी गांव के पास एक कार वाहन संख्या यूके 04 टीबी / 2401 अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे जा गिरी। यह कार ग्राम नैनी से सेराघाट की तरफ जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना गंगोलीहाट से पुलिस टीम, राजस्व पुलिस की टीम और आपाताकलीन सेवा 108 के कर्मचारी एम्बुलेन्स लेकर घटना स्थल की ओर पहुंचे। तब तक जक व्यक्ति दम तोड़ चुका था और एक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। टीम ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गणाई गंगोली में भर्ती कराया,उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। मृतक की पहचान इन्द्रलाल पुत्र देव राम उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम नैनी (मधनिया) तहसील गणाई गंगोली के रूप में की गई है। दुर्घटना में घायल मनोज कुमार पुत्र श्री मोहन राम उम्र लगभग 36 वर्ष ,निवासी ग्राम कुंजनपुर तहसील गंगोलीहाट का रहने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news one person died pithoragarh news Uncontrolled car fell in the field Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More