देर रात अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर एक को बचाया तीन की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। यहां देर रात को एक अनियंत्रित कार नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोग सवार थे, एक ब्यक्ति को SDRF ने रेस्क्यू कर बचा लिया है जबकि एक स्वयं सुरक्षित नदी से बाहर निकल आया। तीन लोग लापता बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि कोतवाली कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर के पास नदी में एक व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसका रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणो के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। उक्त घटनास्थल पर एक व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंसा हुआ था। नदी के अत्यधिक तेज बहाव व बढ़े हुए जलस्तर के कारण वह नदी पार करने में असक्षम था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई व फंसे हुए व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप के माध्यम से सुरक्षित किनारे निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

युवक द्वारा बताया गया कि वो अपने अन्य साथियों के साथ दुग्गडा से कोटद्वार की तरफ कार से आ रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। उनका एक साथी किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचा जबकि वह स्वयं नदी के बीच फंस गए। उनके साथी द्वारा उनके फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गयी। कार में पांच लोग सवार बताये जा रहे है, जिनमे से दो सुरक्षित है। आज प्रातः पुनः अन्य तीन लापता लोगों की तलाश में SDRF द्वारा संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान कार मिल गयी है जो खाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news kotdwara news SDRF rescued one search for three continues Uncontrolled car fell into the river late night Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More