अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, चालक की हुई मौके पर मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां थल के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

घटनाक्रम के मुताबिक आज शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक (UK05 CA 0398) बागेश्वर से पिथौरागढ़ आते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को इम्प्रूवाइज स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक चालक की पहचान गोपाल राम पुत्र रेनू राम, उम्र- 43 वर्ष, निवासी- ग्राम लेलू जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक राम सिंह बोरा, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी दीपक कापड़ी, खेमराज, संतोष सिंह, चालक जितेन्द्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news driver died on the spot pithoragarh news Uncontrolled truck fell into deep gorge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More